Spring Boot हिंदी ट्यूटोरियल: Spring Boot क्या है और इसके फायदे

आज से हम हिंदी में Spring Boot Tutorials शुरू करने जा रहे है, यहाँ पर हम आपको अपनी हिंदी भाषा में Spring Boot अच्छे तरीके से समझायेंगे ताकि आप आसानी से इसे सिख पाओ। इस आर्टिकल में हम Spring Boot क्या है? और उसके History के बारे में जानेंगे। History समझना इतना जरूरी नहीं है , लेकिन कई बार Interview में कुछ ऐसे सवाल पूछे जा सकते है, जो Spring Boot History के बारें में हो। ऐसे में Spring Boot के History के बारे में जानना और समझना एक अच्छी प्रैक्टिस माना जाता है। Spring Framework क्या है ? हम Spring Boot को Spring Framework का एक हिस्सा कह सकते है, इसलिए पहले Spring Framework क्या है? ये जानना आवश्यक हो जाता है। Spring Framework ये Java Programming के नजरियें से Web Application को बनाने का बेहतरीन टूल माना जाता है। ये जावा बेस Open Source Framework है, जो Java में एंटरप्राइज लेवल Application बनाना काफी आसान कर देता है। शायद इसका महत्व वे Developers ज्यादा समझते है जो Spring Framework आने से पहले JE (Java Enterprise) या JEB ( J ava E nterprise B eans ) में Java Ap...